हिंदू रक्षा दल (Hindu Raksha Dal - HRD) एक सामाजिक, राष्ट्रवादी और जनहितकारी संगठन है, जिसकी स्थापना श्री भूपेन्द्र चौधरी (पिंकी भैया) द्वारा की गई। यह संगठन हिंदू समाज की सुरक्षा, सम्मान, एकता एवं अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है।
हिंदू रक्षा दल का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली असमानता, अन्याय, अत्याचार और हिंदू समाज पर होने वाले किसी भी प्रकार के हमले के विरुद्ध आवाज उठाना तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। यह संगठन राष्ट्रप्रेम, सनातन संस्कृति और सामाजिक सेवा की भावना के साथ कार्य करता है।थ कार्य करता है।
हमारा मानना है कि एक संगठित हिंदू समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव है। हिंदू रक्षा दल समाज को जागरूक करने, युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने तथा हिंदू संस्कृति के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत है। हिंदू रक्षा दल किसी जाति, वर्ग या क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत में सनातन धर्म और हिंदू समाज की सुरक्षा एवं मजबूती के लिए कार्यरत एक जन-आंदोलन है। यह संगठन युवाओं, मातृशक्ति और समाज के हर वर्ग को जोड़कर एक मजबूत सामाजिक नेटवर्क तैयार करता है, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में हिंदू समाज के साथ खड़ा होकर त्वरित सहायता दी जा सके।
हम हिंदू समाज के खिलाफ होने वाले अन्याय, अत्याचार, धमकी, उत्पीड़न या हिंसा के मामलों में आवाज उठाते हैं और पीड़ित परिवार को सामाजिक एवं कानूनी सहायता दिलाने का प्रयास करते हैं।
मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सनातन संस्कृति से जुड़े पवित्र स्थलों के संरक्षण के लिए कार्य करना संगठन की प्रमुख जिम्मेदारी है। हम किसी भी प्रकार के अतिक्रमण, अपमान या नुकसान के खिलाफ प्रशासन से संवाद कर उचित कार्रवाई करवाने का प्रयास करते हैं।
गौमाता की रक्षा, अवैध गौ-तस्करी रोकने तथा घायल पशुओं की सहायता के लिए हिंदू रक्षा दल सक्रिय रूप से कार्य करता है। हम जन-जागरूकता अभियान चलाकर गौ-सेवा को बढ़ावा देते हैं।
यदि किसी गरीब, असहाय, महिला, बुजुर्ग या बच्चे के साथ अन्याय होता है, तो संगठन उनके समर्थन में खड़ा होता है। हम जरूरतमंद परिवारों को भोजन, दवा, वस्त्र एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने में योगदान देते हैं।
हिंदू रक्षा दल युवाओं को अनुशासन, सेवा, आत्मरक्षा और राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करता है। हम युवाओं को समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए जोड़ते हैं, ताकि देश का भविष्य मजबूत बन सके।
हम सनातन संस्कृति के मूल सिद्धांतों, धर्म-परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यक्रम, अभियान और जागरूकता गतिविधियाँ करते हैं। हम हिंदू समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए कार्य करते हैं।
हिंदू रक्षा दल भ्रष्टाचार, अवैध गतिविधियों, अपराध, समाज-विरोधी तत्वों और राष्ट्रविरोधी मानसिकता के खिलाफ जनहित में आवाज उठाता है। हम प्रशासन और सरकार तक जनसमस्याएं पहुंचाने का कार्य करते हैं।
भूकंप, बाढ़, आग, महामारी या किसी भी संकट की स्थिति में हिंदू रक्षा दल राहत एवं सहायता कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता है। हम जरूरतमंदों तक भोजन, पानी, दवा और अन्य सहायता पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
हम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए जागरूकता अभियान चलाते हैं और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते हैं।
देशभक्ति, संविधान, नागरिक अधिकार, कर्तव्य और समाज की सुरक्षा को लेकर हम जनजागरण अभियान चलाते हैं ताकि समाज जागरूक बने और संगठित रहे।
हिंदू समाज को संगठित करना, सनातन संस्कृति की रक्षा करना, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और राष्ट्रहित में सेवा कार्य करना।
एक ऐसा भारत जहाँ हिंदू समाज सुरक्षित, जागरूक, संगठित और आत्मनिर्भर हो तथा सनातन संस्कृति को सम्मान और संरक्षण मिले।